– फेक नौकरियों के ऑफर से सावधान रहें।
– शेयर की गई जानकारी को वेरिफाई करें।
– अज्ञात एप्स को इंस्ट्रॉल करने से बचें।
नई दिल्ली। साइबर फ्रॉड के नए-नए मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। साइबर ठग लोगों को ठगने के लिए अनोखे तरीके अपना रहे हैं। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने एक जरूरी वॉर्निंग जारी है और एक्स हैंडल पर एक पोस्ट किया है। साथ ही एक वीडियो एम्बेड किया है, जिसमें बताया गया है कि साइबर ठगों से कैसे बचा जाएं।
दिल्ली पुलिस ने वीडियो किया पोस्ट
दिल्ली पुलिस ने अपने पोस्ट में बताया कि फर्जी नौकरियों के ऑफर से सावधान रहें। किसी पर भरोसा करने और व्यक्तिगत जानकारी शेयर करने से पहले उसे वेरिफाई करें।
पार्ट टाइम जॉब का झांसा
दरअसल, आज के समय में पार्ट टाइम नौकरी और वर्क फ्रॉम होम के नाम पर लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। यहां जरूरममंद, स्टूडेंट्स और गृहणियों को पार्ट टाइम जॉब का लालच दिया जाता है।
इसके बाद पैसे लूटने का खेल शुरू होता है। उनसे रजिस्ट्रेशन के नाम पर बैंक डिटेल्स मांगी जाती है। कई बार स्मार्टफोन में एप इंस्टॉल कराया जाता है।
वीडियो👇
https://x.com/DelhiPolice/status/1811994164839555153
सोशल मीडिया पर बनाते हैं शिकार
साइबर ठग सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क करते हैं। लोगों को लूटने के बाद अपना नंबर और फेसबुक, वॉट्सएप और टेलीग्राम अकाउंट बंद कर देते हैं। ऐसे में अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखें। ऐसे जालसाजों से सतर्क रहें।