CM Yogi On Ambedkar Controversy: संसद का शीतकालीन सत्र खत्म हो चुका है। लेकिन सत्र के दौरान भाजपा पार्टी के नेता और गृह मंत्री अमित शाह द्वारा दिए गए बयान पर राजनीति अभी भी जारी है। अमित शाह के इस बयान के बाद से केंद्रीय समेत सभी पार्टियां देशभर में प्रोटेस्ट कर रही है। वहीं, अब सीएम योगी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अंबेडकर का अपमान किया है। लेकिन BJP ने हमेशा बाबासाहेब को सम्मान दिया।
सीएम योगी ने कहा कि बीजेपी दलितों और वंचितों को आगे बढ़ाती है। लेकिन कांग्रेस ने हमेशा दलितों और वंचितों का अपमान किया। कांग्रेस हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति करती है।
सीएम योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
सीएम योगी ने आगे कहा कि कांग्रेस ने बाबासाहेब को चुनाव हरवाया। कांग्रेस ने बाबासाहेब का स्मारक तक नहीं बनने दिया। बाबासाहेब के पंचतीर्थ बीजेपी ने बनवाए हैं। नेहरू ने तो बाबासाहेब के खिलाफ प्रचार किया था। कांग्रेस ने बाबासाहेब को पदम पुरस्कार तक नहीं दिया।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम योगी कहते है कि देश की आजादी आंदोलन में संविधान निर्माण और स्वतंत्र भारत में बाबासाहेब अंबेडकर का बड़ा योगदान रहा। ऐसे में केंद्र में अटल की सरकार हो या नरेंद्र मोदी की सरकार, अंबेडकर को पूरा सम्मान दिया। लेकिन नेहरू नहीं चाहते थे कि बाबासाहेब अंबेडकर संविधान सभा का हिस्सा बनें। इसलिए कांग्रेस नहीं चाहती थी कि बाबासाहेब सांसद बन दलितों की आवाज बनें।
अमित शाह के बयान का किया जिक्र
सीएम योगी ने आजम खान का भी जिक्र किया, जो सुपर सीएम थे। जिन्होंने अंबेडकर का अपमान किया। इसके साथ उन्होंने अमित शाह के बयान का भी जिक्र कलते हुए कहा कि अमित शाह के बयान को तोड़ा-मरोड़ा गया। कांग्रेस ने अमित शाह के बयान पर देश को गुमराह किया।
कैसे हुई इस विवाद की शुरुआत?
दरअसल, इस विवाद की शुरुआत 17दिसंबर को अमित शाह के संसद में दिए एक भाषण के बाद हुई थी। राज्यसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान बोलते हुए केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने जवाहरलाल नेहरू की कैबिनेट से आंबेडकर के इस्तीफे के बारे में बात कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने कहा ‘अभी एक फैशन हो गया है…आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर। इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता।