Rahul Gandhi Lashes Out On Central: देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन शनिवार यानी 28दिसंबर को पंचतत्व में विलिन हो गए हैं। निगम घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अब अंतिम संस्कार को लेकर कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों के नेता ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है।
राहुल गांधी ने कहा कि मनमोहन सिंह का जिस तरह अंतिम संस्कार हुआ, वो सिखों का अपमान है। उन्होंने कहा कि भारत माता के सपूत और सिख समुदाय के पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निगम घाट पर अंतिम संस्कार करवाकर केंद्र सरकार ने अपमान किया है।
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर निशान
राहुल गांधी ने आगे कहा कि आज तक सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों की गरिमा का आदर करते हुए उनके अंतिम संस्कार अधिकृत समाधि स्थलों पर किए गए, ताकी हर व्यक्ति बिना किसी असुविधा के अंतिम दर्शन कर श्रद्धाजंलि दे पाए। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह हमारे सर्वैच्च सम्मान और समाधि स्थल के हकदार है। सरकार को देश के इस महान पुत्र और उनकी गौरवशाली कौम के प्रति आदर दिखाना चाहिए था। राहुल गांधी ने कहा कि मनमोहन सिंह एक दशक तक प्रधानमंत्री रहे। उनके शासन में देश आर्थिक महाशक्ति बना।
कांग्रेस की क्या थी मांग?
दरअसल, कांग्रेस ने पूर्व पीएम के अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली में यमुना किनारे जगह देने का आग्रह किया था। जहां देश के पूर्व प्रधानमंत्रियों के स्मृति स्थल है। कांग्रेस की मांग थी कि मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार किया जाए और स्मृति स्थल भी बने लेकिन, केंद्र सरकार ने कहा कि इसके लिए वक्त लगता है, इसलिए निगम बोध घाट पर ही अंतिम संस्कार हो। हालांकि गृह मंत्रालय की ओर से स्माकर बनाने का ऐलान कर दिया गया है।