Haryana News :हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी आज अंबाला के कड़ासन पहुंचे और यहां पर स्वामी विवेकानंद उत्थान समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मुख्य मंत्री के यहां पहुंचने पर स्वामी विवेकानंद उत्थान समिति द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि द्वारा हवन यज्ञ में आहुति डाली गई वहीं उन्होंने स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने लोहड़ी और मकर संक्रांति की सभी देश वासियों को बधाई दी।
उन्होंने मीडिया से बात करते हुए आज के कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। साथ ही स्वामी विवेकानंद नन्द जी के बारे में बोलते हुए सीएम सैनी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी एक ऐसे व्यक्तित्व थे जिन्होंने भारत की संस्कृति को पूरे विश्व में पहुंचने का काम किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिन को हम युवा दिवस के रूप में भी मनाते है।
सभी स्वामी विवेकानंद उत्थान समिति के पदाधिकारियों को बधाई दी– सीएम सैनी
इस मौके पर उन्होंने सभी स्वामी विवेकानंद उत्थान समिति के पदाधिकारियों को बधाई दी। वहीं जब उनसे पूछा गया कि नारायणगढ़ रेलवे लाइन का काम कहां तक पहुंचा तो उन्होंने कहा कि उसके ऊपर प्रक्रिया चल रही है और ये सभी चीजें देखी जाती है उसपर जमीन भी एक्वायर होती है और बजट भी देखा जाता है और इसपर कार्य चल रहा है और जल्द ही नारायणगढ़ वासियों को रेलवे लाइन की सौगात मिल सकती है।
हरियाणा सरकार वकीलों और न्यायपालिका को आवश्यकता अनुसार हर संभव योगदान दे रही है- सीएम सैनी
वहीं, कुरूक्षेत्र में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार वकीलों और न्यायपालिका को आवश्यकता अनुसार हर संभव योगदान दे रही है। सरकार वकीलों के लिए आधुनिक सुविधाएं, तकनीकी संसाधन और प्रशिक्षण कार्यक्रम सुनिश्चित कर रही है, ताकि सभी अपने कार्य को और अधिक प्रभावी ढंग से कर सकें।