Pakistan News: पाकिस्तान की कैबिनेट ने सेना प्रमुख जनरल सैयद असीम मुनीर को फील्ड मार्शल के पद पर पदोन्नत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। यह निर्णय हाल ही में भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव और सैन्य कार्रवाइयों के बाद लिया गया। पाकिस्तानी टेलीविजन चैनल पीटीवी ने बताया कि मुनीर को भारत के साथ संघर्ष में उनकी “उत्कृष्ट भूमिका” के लिए यह सम्मान दिया गया।
असीम मुनीर 29नवंबर 2022से पाकिस्तान के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ हैं। इससे पहले, वे 2018-2019में आईएसआई (इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस) के महानिदेशक थे।यह पदोन्नति भारत के ऑपरेशन सिंदूर (7मई 2025) और उसके बाद दोनों देशों के बीच ड्रोन व मिसाइल हमलों के बाद आई है, जो अप्रैल 2025में पहलगाम आतंकी हमले (26लोगों की मौत) के जवाब में शुरू हुआ था।फील्ड मार्शल का पद पाकिस्तान में अत्यंत दुर्लभ है और इसे केवल असाधारण सैन्य नेतृत्व के लिए दिया जाता है। पाकिस्तान में इससे पहले केवल जनरल अयूब खान को 1965में यह रैंक दी गई थी।
भारत के खिलाफ कई बार दिया है विवादित बयान
मुनीर की कश्मीर को “पाकिस्तान की जुगुलर वेन” बताने वाली टिप्पणियों और “टू-नेशन थ्योरी” पर जोर देने को भारत में भड़काऊ माना गया, जिसे पहलगाम हमले से जोड़ा गया। जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान में सैन्य ताकत को मजबूत करने और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने की रणनीति के रूप में देखा है।