रोहतक। मगन आत्महत्या मामले में आरोपी दिव्या और प्रेमी पुलिसकर्मी दीपक को गिरफ्तार करने के लिए 1100 किमी की दूरी तय करके पुलिस मुंबई पहुंची, लेकिन दोनों आरोपी वीरवार शाम को लोकेशन बदल कर करीब 300 किमी आगे पहुंच गए। कुछ देर के लिए फोन खोलकर लोकेशन दी और फिर पुलिस वहां पर पहुंची तो उस स्थान पर भी नहीं मिले।
जांच में सामने आया है कि आरोपी इंस्पेक्टर नहीं है, बल्कि दिव्या और मगन को ही उसने अपने आपको इंस्पेक्टर बताया था। दीपक कॉन्स्टेबल है। अब रोहतक पुलिस ने इसका खुलासा किया है।18 जनू को डोभ गांव के मगन उर्फ अजय ने पत्नी दिव्या और उसके प्रेमी दीपक की प्रताड़ना से तंग आकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या के पीछे पत्नी की बेवफाई और उसके प्रेमी के साथ अश्लील वीडियो देखने से वह टूट गया था।
दोनों आरोपी लगातार मगन पर अपने पिता को मारने का दबाव बना रहे थे। इससे तंग आकर उसने फंदा लगाकर जान दे दी थी। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए बहु अकबरपुर थाना पुलिस उनको पकड़ने मुंबई गई है। जब पुलिस गुरुवार शाम को 300 किमी दूर मिलने वाली लोकेशन पर पहुंची तो वहां से भी दोनों भाग गए। अधिकारियों ने बताया कि पुलिसकर्मी को इंस्पेक्टर बताया जा रहा था, जबकि वह सिपाही है। पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी दीपक फोन खोलकर लोकेशन देता है। इससे पुलिस लोकेशन का पीछा करती है, जबकि आरोपी आगे चले जाते हैं।
दिव्या और दीपक के अश्लील वीडियो हुए वायरल
18 मई से 29 मई तक मगन अपनी पत्नी दिव्या के साथ रहा था। वहां रहने के दौरान दिव्या का व्यवहार बदल गया था। 15-16 मई के बनाए गए दिव्या और दीपक के कई अश्लील वीडियो उसके फोन में मिले। दोनों का विवाद हुआ और गुस्से में दिव्या ने सभी अश्लील वीडियो मगन के पास व्हाट्सएप पर भेज दिए। यह वीडियो देखकर वह और भी परेशान हो गया। घटना से पहले गांव के कुछ युवकों के एक ग्रुप में सभी अश्लील वीडियो वायरल हुए थे। यह बातें अब धीरे-धीरे सामने आ रही हैंपुलिस टीम मुंबई गई हुई है, लेकिन आरोपी लोकेशन बदल-बदलकर पुलिस को गुमराह कर रहे हैं। पुलिस कर्मियों की टीम जल्द ही आरोपियों को काबू कर लेगी। इसके लिए महाराष्ट्र पुलिस की भी मदद ली जा रही है। आरोपी दीपक इंस्पेक्टर नहीं है, बल्कि कॉन्स्टेबल है।