Delhi :केरल में विधानसभा की तैयारियों के बीच आद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू केरल पहुंचे। वह यहां एनडीए दफ्तर का उद्घाटन करने पहुंचे थे। पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य में ऐसी सरकार की कमी है जो केंद्र की पहलों को केरल में असरदार तरीके से लागू कर सके।
रिजिजू ने आगे कहा केरल में हमेशा ऐसी सही सरकार की कमी रही है जो राज्य में एनर्जी भर सके और उसे खुशहाली की और ले जा सके। उन्होंने एनडीए दफ्तर की शुरुआत को केरल भाजपा और उसके सहयोगियों के लिए एकजुटता का प्रतीक बताया।

