Rahul Gandhi Sambhal Row: संभल जाने को लेकर पिछले कई घंटों से गाजीपुर पर बॉर्डर प अटके लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी वापस दिल्ली लौट रहे हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस ने उन्हें आगे जाने की इजाजत नहीं दी, जिसके बाद राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी समेत हजारों कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता वापस दिल्ली की ओर रवाना हो गए हैं। इस दौरान राहुल गांधी ने सरकार पर संविधान नष्ट करने का आरोप लगाया है।
A Dalit girl was brutally killed by a Samajavadi Party leader because she wanted to vote BJP
Neither Rahul Gandhi nor Priyanka Vadra
But now Rahul Gandhi has gone to Sabhal to meet victims of Sambhal. Congress don’t care about Dalits anymore
— Shashi Kumar (@iShashiShekhar) December 4, 2024
गौरतलब है कि राहुल गांधी ने मंगलवार को संभल जाकर हिंसा में मरने वाले लोगों के परिवार से मुलाकात करने जाने का ऐलान किया था। जिसके बाद संभल प्रशासन ने उनकी मांग को खारिज कर दिया था। साथ ही दिल्ली से सटे तमाम जिलों को यह आदेश दिया गया था कि किसी भी हालत में राहुल गांधी समेत अन्य नेता संभल ना आ पाए। संभल प्रशासन ने 10 दिसंबर तक किसी भी बाहरी व्यक्ति को हिंसाग्रस्त इलाके में जाने की मनाही है।
राहुल गांधी ने क्या कहा?
राहुल गांधी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, “हम संभल जाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पुलिस इजाजत नहीं दे रही है। विपक्ष के नेता के तौर पर जाना मेरा अधिकार है लेकिन फिर भी वे मुझे रोक रहे हैं। मैंने कहा कि मैं अकेले जाने को तैयार हूं, मैं पुलिस के साथ जाने को तैयार हूं लेकिन वे इस पर भी राजी नहीं हुए। अब वे कह रहे हैं कि अगर हम कुछ दिनों में वापस आते हैं, तो वे हमें जाने देंगे। यह विपक्ष के नेता के अधिकारों के खिलाफ है, उन्हें मुझे जाने देना चाहिए। यह संविधान के खिलाफ है, हम सिर्फ संभल जाना चाहते हैं, लोगों से मिलना चाहते हैं और देखना चाहते हैं कि वहां क्या हुआ। मुझे मेरे संवैधानिक अधिकार नहीं दिए जा रहे हैं। यह नया भारत है, यह संविधान को नष्ट करने वाला भारत है, हम लड़ते रहेंगे।”
Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi at the Ghazipur border where he along with other Congress leaders have been stopped by Police on their way to violence-hit Sambhal. pic.twitter.com/62R2jao68b
— Dayanand singh (कैजुअल मजदूर) Social Media (@Dayanan19058909) December 4, 2024
प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर बोला हमला
लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी भी राहुल गांधी के साथ संभल रवाना हुई थी। लेकिन गाजीपुर बॉर्डर पर यूपी पुलिस के द्वारा रोके जाने पर प्रियंका गांधी भड़क गई। प्रियंका गांधी ने कहा, “राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष हैं, उनका संवैधानिक अधिकार है उन्हें इस तरह से रोका नहीं जा सकता। उनका संवैधानिक अधिकार है उन्हें अनुमति दी जानी चाहिए कि वो पीड़ितों से मिलने जाए। उन्होंने ये भी कहा कि वह यूपी पुलिस के साथ अकेले चले जाएंगे लेकिन यह भी करने के लिए तैयार नहीं हुए। पुलिस के पास कोई जवाब नहीं है।”