नई दिल्ली: दिल्ली के मालवीय नगर की एक तंग गली में नियम-कानून ताक पर रखकर चल रहे होटल में भीषण आग लगी और 21 लोग जलकर मर गए. हादसे में 40 से ज्यादा लोग घायल हुए. दिल्ली में पिछले कुछ सालों में होटल व्यवसाय इतनी तेजी से फैला है कि मालवीय नगर ही नहीं, हर दूसरे इलाके में होटलों की कतार नजर आती है. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सटे पहाड़गंज इलाके को ही लें तो यहां 800 की संख्या में होटल हैं. इनमें से कई होटल फायर सेफ्टी नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं और मालवीय नगर जैसे हादसे…
Author: Hindustan Darpan
भोपाल/जयपुर/लखनऊ/शिमला/देहरादून : मानसून की केरलम में एंट्री हो गई है। इसके असर से केरलम के अलावा तमिलनाडु और कर्नाटक में कुछ जगहों पर अगले 7 दिन भारी बारिश हो सकती है। अगले 2-3 दिन में मानसून पूरे गोवा, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों के अलावा पूर्वोत्तर के राज्यों में आगे बढ़ सकता है। इस बार मानसून 3 दिन लेट है। आमतौर पर यह 1 जून को केरलम पहुंचता है। इसके बाद डेढ़ महीने में पूरे देश को कवर कर लेता है। 17 सितंबर के आसपास राजस्थान के रास्ते वापसी शुरू करता है…
अजय मेहरा मुंबई। इंतज़ार की घड़ियाँ अब और भी रोमांचक हो चुकी हैं। ‘‘ठुकरा के मेरा प्यार’’ सीज़न 2 का ट्रेलर आ चुका है, जो दर्शकों को सीधे एक ऐसी दुनिया में ले जाता है, जहाँ मोहब्बत मासूम नहीं रह जाती, बल्कि ताकत की कीमत व्यक्तिगत रूप से चुकानी पड़ती है। धवल ठाकुर एक ऐसे इंसान कुलदीप कुमार का किरदार निभाते हुए वापसी कर रहे हैं जो अपराधबोध और जुनून के बीच जूझ रहा है। एक ऐसा इंसान जिसने कभी कोई एक ऐसी गलती की थी, जिससे सब कुछ तहस-नहस हो गया और अब एक बार फिर वह खुद को…
गुजरात ; गुजरात के विरामगाम में राष्ट्रीय राजमार्ग-17 के चार लेन विस्तार प्रोजेक्ट के लिए अतिक्रमण हटाने का बड़ा अभियान चलाया गया। प्रशासन ने लगभग 4,000 वर्ग मीटर कब्जाई गई जमीन खाली कराई। इस दौरान तीन दरगाहों सहित कई अस्थायी और स्थायी ढांचों को गिरा दिया गया। अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस के विरामगाम डिवीजन के पुलिस उपाधीक्षक तपन सिंह डोडिया ने बताया, ‘इस अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक डीवाईएसपी, 15 पुलिस इंस्पेक्टर और 550 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। तोड़फोड़ अभियान शुरू होने से पहले सभी समुदायों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें की गईं।…
ईरान : ईरान की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने अपने पद से आधिकारिक तौर पर इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने अपना इस्तीफा सीधे सुप्रीम लीडर के दफ्तर को भेजा है। इस अप्रत्याशित कदम ने देश के शीर्ष नेतृत्व में मचे घमासान को सरेआम कर दिया है। सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रपति पेजेशकियन ने अपने इस्तीफे में बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने साफ लिखा है कि देश के बड़े और बेहद जरूरी फैसलों से राष्ट्रपति और सरकार को पूरी तरह अलग…
अमेरिका : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर माउंट रशमोर में अपनी जगह बनाने की बहस को हवा दे दी है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर एक एआई से तैयार की गई तस्वीर साझा की है, जिसमें उनका चेहरा अमेरिका के चार ऐतिहासिक राष्ट्रपतियों के साथ माउंट रशमोर स्मारक पर दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर में ट्रंप को जॉर्ज वॉशिंगटन, थॉमस जेफरसन, थियोडोर रूजवेल्ट और अब्राहम लिंकन के साथ दिखाया गया है। खास बात यह रही कि ट्रंप ने इस तस्वीर के साथ कोई टिप्पणी या संदेश साझा नहीं किया। माउंट रशमोर नेशनल…
यूक्रेन : यूक्रेन युद्ध के बीच रूस के तेल निर्यात पर शिकंजा कसने की कोशिशों में फ्रांस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। फ्रांसीसी नौसेना ने ब्रिटेन के सहयोग से रूस से आ रहे प्रतिबंधित तेल टैंकर ‘टगोर’ (Tagor) को अटलांटिक महासागर में रोक लिया। यह कदम उन देशों की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है जो यूक्रेन का समर्थन कर रहे हैं और रूस की युद्ध मशीन को मिलने वाली आर्थिक मदद को कमजोर करना चाहते हैं।फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार…
इस्लामाबाद: यूरोपीय यूनियन की शीर्ष अधिकारी काजा कल्लास ने पाकिस्तान में भारत को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक प्रमुख क्षेत्रीय शक्ति है जिसे अपने लोगों की रक्षा का अधिकार है। उन्होंने आगे कहा कि अंतर्राष्ट्रीय कानून के अनुसार पाकिस्तान को अपनी और अपने लोगों की रक्षा का अधिकार है। ये बयान इसलिए विवादित है क्योंकि उन्होंने भारत के खिलाफ पाकिस्तान का पक्ष लिया है। भारत ने पिछले साल मई महीने में ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था और पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों पर हमले किए थे। भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों…
New Delhi : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रक्षा व सुरक्षा सहयोग को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से सोमवार को नई दिल्ली में दूसरी भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा मंत्रिस्तरीय वार्ता आयोजित हुई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री व रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स ने की।बैठक के दौरान ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंध पहले कभी इतने रणनीतिक रूप से एकजुट नहीं रहे। उन्होंने दोनों देशों के बीच बढ़ते रक्षा और सुरक्षा सहयोग को क्षेत्रीय स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण बताया।वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत…
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मंत्री और बीजेपी नेता दिलीप घोष ने राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल को बंगाल के किसी दुकान में आकर चाय पीने की अपील की है। उन्होंने कपिल सिब्बल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वह पैसे के पीछे भागकर जिंदगी बर्बाद कर चुके हैं। अब टीएमसी के बचाव में आकर पाप कर रहे हैं। टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद कपिल सिब्बल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर हमला किया था। सिब्बल ने कहा था कि यही विकसित भारत है। मुझे इस देश में रहने पर शर्म आती है, जहां सत्ताधारी दल लोकतांत्रिक…
