महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के पुणे में जहरीली शराब पीने से पिछले 24 घंटे में 15 लोगों की मौत हो गई है। ये मौतें हडपसर, फुगेवाड़ी, दापोडी और पिंपरी इलाके में हुई हैं। पुलिस और राज्य आबकारी विभाग ने जॉइंट कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें एक अवैध शराब कारोबारी भी शामिल है। जांच में सामने आया है कि शराब में मेथेनॉल हो सकता है। मामला सामने आने के बाद सीएम देवेंद्र फडणवीस ने जांच के आदेश दे दिए हैं। पुलिस बोली- पांच लोगों की मौत अलग-अलग कारणों से हुई, जांच जारी स्थानीय नागरिकों ने आरोप…
Author: Hindustan Darpan
Jaipur : ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी को कथित रूप से धमकाने और गाली-गलौच के मामला राजस्थान के सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक के खिलाफ देर रात एफआईआर दर्ज हो गई है। चित्तौड़गढ़ जिले के डूंगला थाना प्रभारी शैतान सिंह ने सहकारिता मंत्री गौतम दक के खिलाफ राजकार्य में बाधा, गाली-गलौच और धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कराया है। यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 132, 351(2) और 352 के तहत दर्ज किया गया है। एफआईआर के अनुसार, थाना डूंगला में दर्ज एक पुराने प्रकरण की जांच के सिलसिले में 25 मई 2026 को आरोपी धनराज खारोल…
Chandigarh : पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल के मामले में सू-मोटो नोटिस लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संगरूर से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से आयोग के ध्यान में यह मामला आया है कि केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने धूरी दौरे के दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया है। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा सोशल मीडिया पर चल रही खबरों और वीडियो लिंक के आधार पर मामले का गंभीर…
जम्मू : सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक ने लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के दावों को सिरे से खारिज कर दिया। इनमें उनके ऑनलाइन आंदोलन ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को लेकर दिए गए बयानों का उल्लेख किया गया था। वांगचुक ने कहा कि वह आज भी इस समूह का समर्थन करते हैं और खुद को गर्व से ‘ऑनरेरी कॉकरोच’ मानते हैं।विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब एलजी सक्सेना ने वांगचुक और उनकी पत्नी तथा हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव्स, लद्दाख की सह-संस्थापक गीतांजलि जे अंगमो से हुई मुलाकात के बाद एक्स पर एक पोस्ट किया। पोस्ट में एलजी ने…
हरियाणा : हरियाणा की राजनीति लंबे समय से जातीय समीकरणों के इर्द-गिर्द घूमती रही है। भाजपा ने पिछले एक दशक में इन्हीं समीकरणों को अपने पक्ष में ढालने की रणनीति अपनाई है। 2014 में जब भाजपा ने पहली बार राज्य की सत्ता हासिल की, तब उसने जाट बनाम गैर-जाट के संतुलन पर ध्यान केंद्रित किया। उस समय सुभाष बराला और बाद में ओमप्रकाश धनखड़ जैसे जाट नेताओं को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर पार्टी ने जाट मतदाताओं को साधने का प्रयास किया। हालांकि समय के साथ यह रणनीति बदलती गई। 2023 के बाद भाजपा ने स्पष्ट रूप से गैर-जाट वोट बैंक को…
देहरादून : भाजपा के लिए उत्तराखंड बेहद अहम है। ऐसे में आगामी विधानसभा चुनावों में जीत मद्देनजर पार्टी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। कुछ समय के अंतराल के बाद लगातार प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षा मंत्री से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा हुआ है, इससे हर बार कार्यकर्ताओं को नया उत्साह मिला है। पिछले साल नवंबर से ही बात करें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य के 25 वर्ष होने पर रजत जयंती समारोह में देहरादून में पहुंचे। फरवरी में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई। इसके बाद मार्च…
गांधीनगर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि घुसपैठियों को अपने देशों में लौट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोग स्वेच्छा से वापस जाएंगे, उनके खिलाफ भारत में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी। गांधीनगर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में बीएसएफ को सात दिनों के भीतर 600 हेक्टेयर जमीन सौंपने के लिए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की सराहना की। उन्होंने कहा, ”हमने चुनाव के दौरान कहा था कि सत्ता में आने के बाद बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने का काम शुरू करेंगे। अब मैं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री…
New Delhi : कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर इस्राइल के प्रति कथित रूप से एकतरफा समर्थन का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का रुख भारत की पारंपरिक विदेश नीति और मानवीय मूल्यों के विपरीत है व यह करोड़ों भारतीयों के लिए स्वीकार्य नहीं है।यह विवाद उस समय सामने आया जब इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के एक कथित बयान का हवाला देते हुए जयराम रमेश ने कहा कि नेतन्याहू ने एक सम्मेलन में दावा किया कि दुनिया के अधिकांश देशों में इस्राइल की वैधता पर सवाल उठ…
Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा हुआ है. स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 का एक टिन शेड गिर गया. इस हादसे में तीन यात्री घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ (RPF) और जीआरपी (GRP) की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्लेटफॉर्म- 5 पर हुआ हादसा DRM लखनऊ ने बताया कि आज सुबह करीब 8:00 बजे चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर प्लेटफॉर्म शेड का एक हिस्सा गिर गया, जिससे तीन लोग घायल हो गए. RPF…
कनाडा : कनाडा में इन दिनों लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम फिर से सुर्खियों में है. कनाडा की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बिश्नोई गैंग ने पिछले साल कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के एबॉट्सफोर्ड पुलिस स्टेशन को एक धमकी भरी चिट्ठी भेजी थी. इस चिट्ठी में दावा किया गया था कि गैंग के पास 1000 से ज्यादा ऐसे लोग हैं जो शूटिंग और हिंसक वारदातों को अंजाम देने के लिए तैयार हैं. कनाडा में चल रही एक डिपोर्टेशन सुनवाई के दौरान एडमॉन्टन पुलिस के अधिकारी कॉन्स्टेबल केविन सेंट लुईस ने इस चिट्ठी का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि 13 अगस्त…
