नई दिल्ली : थोक महंगाई (डब्ल्यूपीआई) जून में बढ़कर 9.87 फीसदी पहुंचने के बाद कांग्रेस ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी ने आरोप लगाया कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण देश धीरे-धीरे आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है। कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाब भी मांगा और कहा कि 12 साल तक सरकार चलाने के बाद इस आर्थिक स्थिति की जिम्मेदारी उन्हें ही लेनी चाहिए। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर हिंदी में पोस्ट करते हुए कहा कि कांग्रेस पिछले कई महीनों से…
Author: Hindustan Darpan
मुबंई : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) की सांसद सुप्रिया सुले ने बुधवार को कहा कि सरकार को संसद में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण लागू करना चाहिए। इसके साथ ही यह भी कहा कि इंडिया ब्लॉक ने कभी भी परिसीमन प्रक्रिया को इससे जोड़ने की मांग नहीं की है। सांसद सुले ने क्या कहा? सुले ने कहा कि उनकी पार्टी, एनसीपी (एसपी), ने परिसीमन प्रक्रिया के संबंध में किसी से भी कोई चर्चा नहीं की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘हमने परिसीमन के संबंध में न तो किसी से कोई चर्चा की है। न ही किसी…
New Delhi : दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को बहुत जरूरी माना। केंद्र और दिल्ली सरकार से गुरुवार सुबह तक जवाब मांगा है। हाईकोर्ट ने यह सुनवाई एक जनहित याचिका पर की। इसमें वांगचुक को तुरंत मेडिकल सुविधा और इलाज देने की मांग की गई है। वांगचुक NEET पेपर लीक और परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 18 दिन से भूख हड़ताल पर हैं। उनकी हालत लगातार गिरती जा रही है। 8:50 किग्रा तक वजन गिर गया है। याचिका में इमरजेंसी ट्रीटमेंट देने की मांग सरकार सोनम वांगचुक को तुरंत…
तेहरान : मध्य-पूर्व एशिया में फिलहाल शांति है, लेकिन यूएस-ईरान के बीच हाल ही में हुआ समझौता कितने दिन तक कायम रहेगा, इसे लेकर असमंजस बरकरार है। इसकी एक अहम वजह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फिर ईरान की ओर से दिए जा रहे जवाब माने जा रहे हैं। सोमवार को भी ट्रंप ने ऐसा ही कुछ कहा, जिसका जवाब ईरान की ओर से आया। ईरानी विदेश मंत्री सैय्यद अबास अराघची ने स्पष्ट किया कि धमकियों से काम नहीं चलेगा।ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि यदि धमकियों का सिलसिला जारी रहा, तो अंतिम समझौते पर…
जम्मू-कश्मीर : जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर मंगलवार को श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में आयोजित एक बैठक में 150 से अधिक नागरिक समाज (सिविल सोसायटी) के प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया। प्रस्ताव में केंद्र सरकार से बिना किसी और देरी के जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की अपील की गई। यह बैठक नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जबकि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी इसमें मौजूद रहे। बैठक में समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और राज्य…
New Delhi : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि सरकार दिल्ली के ‘सेंट्रल रिज’ (केंद्रीय रिज) की जैव विविधता, मिट्टी और पानी की सुरक्षा के लिए कानूनी रास्ता अपनाएगी। यहां एक मेगा वृक्षारोपण अभियान का उद्घाटन करने के बाद शाह ने कहा कि रिज क्षेत्र में जामुन, आम, अर्जुन और नीम जैसे पेड़ लगाए जाएंगे, जो 100 वर्षों से अधिक समय तक जीवित रहते हैं। इस मेगा वृक्षारोपण अभियान के तहत शहर में 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। रिज क्षेत्र को मिलेगा ग्रीन कवर उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार अगले चार वर्षों…
शिमला :भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक मंगलवार को शिमला स्थित प्रदेश मुख्यालय दीपकमल में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों और अधूरी गारंटियों के खिलाफ प्रदेशभर में जनआंदोलन चलाएगी। डॉ. बिंदल ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं और शहरी निकाय चुनावों के नतीजों ने स्पष्ट कर दिया है कि जनता कांग्रेस सरकार के…
प्रतापगढ़ : सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जीआईसी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में सदर और विश्वनाथगंज विधानसभा की 384 करोड़ रुपए की 111 परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने आयुष्मान कार्ड योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाभी और प्रमाण पत्र प्रदान किया। जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम सपा और कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जिन लोगों का अयोध्या से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं रहा वह लोग आज हिसाब मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा ने कार्य सेवकों पर गोली चलवाई तब उन्हें हिंदू याद नहीं…
लखनऊ : बसपा सुप्रीमो मायावती ने अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर और उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम में चढ़ावे के कथित गबन और चोरी के मामलों पर निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि इन मामलों की सही तरीके से जांच नहीं हुई तो भविष्य में भी इस तरह की अनियमितताओं की आशंका बनी रहेगी। मायावती ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करके सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि अयोध्या के श्रीराम मंदिर के बाद अब उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम में भी चढ़ावे में चोरी और गबन के मामले सुर्खियों में हैं। दोनों प्रमुख धार्मिक स्थलों…
तमिलनाडु : तमिलनाडु के श्रीवैकुंठम निर्वाचन क्षेत्र से टीवीके विधायक ने डीएमके पर आरोप लगाया है। जी सरवनन ने कहा कि उन्हें सत्तारूढ़ पार्टी छोड़कर डीएमके में शामिल होने के लिए 30 करोड़ रुपये से लेकर 100 करोड़ रुपये तक की राशि की पेशकश की गई थी। इसके साथ ही इनकार करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। विधायक ने क्या दावा किया? अपने पार्टी कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए, विधायक ने दावा किया कि उनके पास इन ‘सौदेबाजी’के प्रयासों के संबंध में ठोस सबूत हैं। उन्होंने दावा किया, ‘कई लोगों ने सीधे मुझसे…
