सीरिया की राजधानी दमिश्क में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के दौरे के बीच मंगलवार को धमाके हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मैक्रों जिस फोर सीजंस होटल में रुके थे, उससे 125 मीटर दूर दो ब्लास्ट हुए हैं। मैक्रों सोमवार को दमिश्क पहुंचे थे। सीरियाई मीडिया के मुताबिक, धमाकों में 18 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 4 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में घटनास्थल से धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी और सड़कों को बंद कर दिया। फ्रांसीसी राष्ट्रपति कार्यालय एलिसी…
Author: Hindustan Darpan
केरलम : केरलम के वायनाड में मंगलवार दोपहर तेज बारिश के चलते लैंडस्लाइड हुआ। हादसे में एक की मौत हो गई, 8 लोग घायल हुए हैं। कई लोगों के फंसे होने की सूचना है। हादसा कल्लाडी स्थित मीनाक्षी ब्रिज के पास हुआ। यहां मलप्पुरम-वायनाड टनल प्रोजेक्ट के कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। टनल से मिट्टी निकालकर बाहर जमा की गई थी। बारिश के चलते मिट्टी खिसक गई, जिससे पेड़ उखड़ गए और बैरिकेड भी बह गए। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, इसमें एक टैंकर पानी की तेज लहर में तिनके की तरह बहता दिखाई दे रहा है।…
न्यूयॉर्क सिटी : अमेरिका के न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र (UN) मुख्यालय के बाहर गुरुवार शाम एक 52 वर्षीय व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों और सामने आए वीडियो के मुताबिक, वह व्यक्ति बौद्ध भिक्षु के वेश में था। घटना से पहले उसने संयुक्त राष्ट्र परिसर के पास फुटपाथ पर तिब्बती झंडा रखा और फिर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। पुलिस को घटनास्थल से कुछ पर्चे मिले, जिन पर चीन को तिब्बत से निकालो लिखा था। शुरुआती जांच…
तेहरान : ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के शव वाले ताबूत को उस स्थान पर ले जाया गया जहां उनकी हत्या की गई थी। यह जानकारी ईरानी सरकार मीडिया ने एक अघोषित कार्यक्रम में बताया। इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (आईआरआईबी) के अनुसार, ‘एक अघोषित घटना में, पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई के पार्थिव शरीर वाले ताबूत को उनके शहादत स्थल पर लाया गया।’ इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) के अनुसार ईरान की राजधानी में 4 और 5 जुलाई को होने वाले बहु-दिवसीय सार्वजनिक विदाई समारोह में रिकॉर्ड तोड़ भीड़ जुटने की आशंका है, जिसमें 20 मिलियन…
Iran : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को दावा किया कि वाणिज्यिक जहाजों पर ईरानी हमले के जवाब में अमेरिकी सेना ने लगातार तीन रातों तक ईरान पर हमले किए थे। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका ने बार-बार ईरान के रडार सिस्टम को तबाह किया और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए होर्मुज से वाणिज्यिक तेल टैंकरों को सुरक्षित निकाला। सीएनबीसी के साथ एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, ‘हमने ईरान के रडार को ध्वस्त कर दिया। उनके पास कोई रडार नहीं था और अभी भी नहीं है। उनके पास एक बढ़िया नया रडार आया था, लेकिन…
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित आम महोत्सव का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने आम उत्पादकों से विभिन्न किस्मों की विशेषताओं की जानकारी ली। प्रदर्शनी में रखे करीब आधा किलो वजनी आम को देखकर मुख्यमंत्री मुस्कुरा पड़े और दोनों हाथों में आम लेकर तस्वीर भी खिंचवाई। कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दो पेटी आम खरीदे। मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट आम उत्पादकों को सम्मानित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश का आम ब्रिटेन, यूएई, मलेशिया और कुवैत समेत कई देशों में निर्यात किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एक विशेष…
मुंबई : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने सचिन अहीर को फोन किया है। पवार ने उन्हें महाराष्ट्र विधान परिषद का डिप्टी चेयरमैन निर्विरोध चुने जाने पर बधाई दी। सचिन अहीर का यह चुनाव राज्य की राजनीति में एक बड़ा बदलाव लेकर आया है। सचिन अहीर को शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे का बेहद भरोसेमंद साथी माना जाता था। लेकिन मंगलवार को उन्होंने सबको हैरान कर दिया। उन्होंने सत्ताधारी एकनाथ शिंदे की शिवसेना के उम्मीदवार के रूप में डिप्टी चेयरमैन पद के लिए अपना पर्चा भरा। अहीर पहले अविभाजित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में थे। इसके बाद वह…
मुंबई : भारतीय सेना के नए प्रमुख (थल सेनाध्यक्ष) जनरल धीरज सेठ ने गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। सेना प्रमुख का पद संभालने के बाद यह उनकी रक्षा मंत्री के साथ पहली औपचारिक बैठक थी। रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बैठक की तस्वीरें साझा करते हुए इसकी जानकारी दी। रक्षा मंत्री कार्यालय ने अपने पोस्ट में कहा कि थल सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ ने कर्तव्य भवन-2 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। जनरल धीरज सेठ ने 30 जून को भारतीय सेना के 31वें थल सेनाध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला…
हैदराबाद : तेलंगाना कैबिनेट ने गुरुवार को एक अहम बैठक की। इसमें केंद्र सरकार की नई ग्रामीण रोजगार योजना ‘VB-G RAM G’ को लागू करने का फैसला लिया गया। यह योजना मनरेगा (MGNREGA) की जगह लाई गई है। हालांकि, राज्य सरकार इस योजना के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। सूचना और जनसंपर्क मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी ने बताया कि केंद्र ने राज्यों और श्रमिकों के विरोध के बावजूद इसे एकतरफा लागू किया है। मंत्री ने कहा कि राज्य के अधिकारों की रक्षा के लिए कानूनी रास्ता अपनाना जरूरी है। तेलंगाना विधानसभा ने जनवरी में ही मनरेगा को बदलने के…
India-Japan: भारत और जापान अब मिलकर भविष्य के अत्याधुनिक सैन्य उपकरणों का निर्माण करेंगे। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी जापानी समकक्ष सनाए ताकाइची के बीच हुई वार्ता में दोनों देशों ने अपनी पहली रक्षा सह-विकास परियोजना के तहत नेवल रेडियो एंटीना के संयुक्त निर्माण की घोषणा की गई।नेवल रेडियो एंटीना किसी भी युद्धपोत की आंख और कान होता है। जापान के साथ जिस विशिष्ट तकनीक पर समझौता हुआ है, उसे तकनीकी भाषा में यूनिफाइड कॉम्प्लेक्स रेडियो एंटीना कहा जाता है। यह किसी मिसाइल या तोप से हटकर एक आधुनिक रडार और संचार प्रणाली है। दिखने में यह एक…
