अंबाला। अंबाला सिटी में उपायुक्त कार्यालय में सुबह 6 बजे एक ईमेल के माध्यम से सूचना मिली के कार्यालय को बम से उड़ा दिया जाएगा। इसकी जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने एसपी को सूचना दी। इसके बाद पुलिस विभाग के अधिकारियों ने कार्यालयों को सुबह खुलवाया और जांच की। इस दौरान बम निरोधक दस्ते से भी कार्यालयों की जांच कराई गई। जांच में पुलिस को कुछ नहीं मिला। अब साइबर पुलिस की मदद से ईमेल के सोर्स को पता लगाया जा रहा है। ईमेल से सरकारी कार्यालय में हड़कंप मच गया। इसके बाद डीसी कार्यालय का मुख्य गेट बंद कर दिया गया।
फतेहाबाद में सुबह 7 बजे भेजी गई थी प्रशासन को धमकी भरी मेल
फतेहाबाद लघु सचिवालय को ईमेल करके बम से उड़ने की धमकी दी गई है। इसके बाद प्रशासन एक्टिव हो गया। लघु सचिवालय की बिल्डिंग को सील करके तलाशी अभियान चलाया गया। करीब 1 घंटे तक पुलिस प्रशासन ने खुद तलाशी अभियान चलाया। जिसके बाद हिसार से बम स्क्वायड सीआईडी हरियाणा की टीम फतेहाबाद पहुंची। उसके द्वारा लघु सचिवालय की बिल्डिंग में उसके आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।