हरियाणा। अधिकारियों से परेशान सेना के एक जवान ने परेशान होकर मौत को गले लगा लिया। सोनू यादव नामक सेना के इस जवान ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले सोने ने अपने मोबाईल से एक विडियो बनाया, जिसमें उसने एयरफोर्स के कुछ अधिकारियों व कर्मचारियों पर उसे व उसके परिवार को परेशान करने का आरोप लगाया। अपनी मौत की वजह से भी सोनू ने इन्ही अधिकारियों को बताया है।
उसका कहना है कि घटना तीन -चार रोज पहले झगड़ा भी हुआ था और उसके बाद से से सोनू काफी परेशान रहता था। मृतक की पत्नी का यह भी कहना है कि घटना से कुछ रोज पहले तक जब वह अपनी बेटी के साथ आती-जाती थी तो उसे भी परेशान किया जाता था। गलत नजरों से देखा जाता था। उसने यह भी कहा कि घटना के बाद वहां मौजूद अधिकारियों ने भी उन्हें गुमराज करने का प्रयास किया और किसी भी तरह से कोई कॉपरेशन उन्हें नहीं मिला।