‘सनम तेरी कसम’ फेम अभिनेता हर्षवर्धन अब एक बार फिर से इश्क की हदों को पार करते दिखेंगे। फिल्म निर्माताओं ने अभिनेता की नई फिल्म का एलान कर दिया है और साथ ही इसकी रिलीज तारीख भी बता दी है। हर्षवर्धन की आगामी फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की पहली झलक ने उनके फैंस के मन में रोमांच पैदा कर दिया है। इस बार इस एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते दिखेंगे अभिनेता। आइए जानते हैं।
सोनम बाजवा के साथ इश्क लड़ाएंगे हर्षवर्धन
‘सनम तेरी कसम’ के री-रिलीज से अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने काफी प्रसिद्धि कमाई थी। अभिनेता की आगामी फिल्म के नाम को लेकर कई कयास लगाए जा रहे थे। अब अभिनेता की आगामी फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ के टाइटल के साथ उनका पहला लुक सामने आ गया है। इसे पोस्टर को अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वो अभिनेत्री सोनम बाजवा के साथ नजर आ आ रहे हैं। साझा किए गए पोस्टर में दोनों एक्टर इंटेस अंदाज में दिख रहे हैं। इसमें सोनम हाथ में लाइटर लिए हुए हर्षवर्धन द्वारा पकड़े गए गुलाब को जला रही हैं और दोनों रोते हुए नजर आ रहे हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म?
अभिनेता ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए शानदार कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा, ‘2 अक्टूबर 2025, गांधी जयंती और दशहरे पर सिनेमाघरों में दिखेगी मोहब्बत, नफरत और ‘एक दीवाने की दीवानियत’। इसका मतलब इस फिल्म को 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।