नई दिल्ली: नीट पेपर लीक से शुरू विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी के बैनर तले हुए संसद मार्च की चिंगारियां अब संसद तक पहुंच गई हैं। जहां सीजेपी के संसद मार्च के बाद अब लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस दल के बड़े नेता पीएम आवास के बाहर धरने पर बैठ गए हैं और जोरदार तरीके से पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इस बीच NEET पेपर लीक को लेकर पीएम का बड़ा बयान सामने आया है।
NDA बैठक के दौरान पीएम का बड़ा बयान
पीएम मोदी ने मंगलवार को मंगलवार को नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मामला सामने आते ही केंद्र सरकार ने तुरंत कड़े कदम उठाए और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने के लिए देश के ‘धुरंधर’ (एक्सपर्ट) वकीलों की पूरी टीम को मैदान में उतार दिया है।
बैठक में पीएम ने किया स्पष्ट
वहीं बैठक से जुड़े सूत्रों का कहना है कि पीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि इस तरह की घटनाओं से छात्रों को काफी परेशानी उठानी पड़ी है, लेकिन सरकार ने सुनिश्चित किया कि प्रभावित परीक्षाओं का दोबारा आयोजन बिना किसी देरी के पारदर्शी तरीके से हो।
कांग्रेस नेताओं ने पीएम आवास तक निकाला मार्च
आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल हुए छात्रों पर दिल्ली पुलिस द्वारा लाठीचार्ज की घटना को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत कई सांसदों ने मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास तक मार्च निकाला।
पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह को देना चाहिए इस्तीफा
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मार्च की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा कि कल युवा छात्रों के साथ हुई बर्बरता के बारे में जवाब मांगने के लिए हम प्रधानमंत्री के घर तक मार्च कर रहे हैं। सरकार न तो इसकी कोई जिम्मेदारी लेना चाहती है और न ही संसद में इस पर कोई बहस करना चाहती है। भारत के युवाओं का भविष्य बर्बाद करने के लिए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।

