Tripurasundari Shaktipeeth: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी इन दिनों त्रिपुरा में हैं। उन्होंने त्रिपुरा में स्थित प्रसिद्ध त्रिपुरासुंदरी शक्तिपीठ मंदिर के दर्शन कर मां का आशीर्वाद लिया। जिसकी तस्वीरें और वीडियो खुद शिल्पा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किए हैं।शिल्पा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मंदिर से अपनी तस्वीरें और वीडियो शयर किए हैं। इनमें शिल्पा मंदिर में पूजा-अर्चना करती हुई दिखाई दे रही हैं। शिल्पा की इन तस्वीरों और वीडियो को देखकर फैंस बेहद खुश हैं। एक वीडियो में शिल्पा देवी त्रिपुरासुंदरी की मूर्ति के सामने पूजा करती नजर आ रही हैं। एक वीडियो में मंदिर के गर्भगृह की सुंदर झलक भी दिखाई गई है।एक तस्वीर में शिल्पा अपनी दो दोस्तों के साथ खड़ी हैं। तीनों ने खूबसूरत पारंपरिक साड़ियां पहनी हुई थीं। शिल्पा ने चमकीले गुलाबी रंग की सुनहरे काम वाली साड़ी पहनी हुई है, जिसमें हल्के गहने और बिंदी लगाई हुई थी। वह मंदिर के पास पोज देती नजर आ रही हैं। ध्रुवा सरजा और संजय दत्त अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘केडी द डेविल’ 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। यह फिल्म कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषाओं में बड़े पैमाने पर पैन-इंडिया रिलीज होगी। इसमें शिल्पा शेट्टी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।

