हरियाणा। हरियाणा के करनाल के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को भारतीय सीनियर क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है। अंशुल कंबोज इंग्लैंड के साथ चौथे टेस्ट मैच में खेलने के लिए इंग्लैंड पहुंच गए हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंशुल से टेलीफोन में बात की है। सीएम सैनी ने अंशुल कंबोज से वीडियो कॉल पर बात करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अंशुल कंबोज से बात करते हुए उनका हालचाल जाना और कहा कि आपने भारतीय टीम में शामिल होकर हरियाणा और करनाल का नाम रोशन किया है। सीएम ने अंशुल को उनके भविष्य के लिए भी शुभकामनाएं देते हुए इंग्लैंड में बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई है।
करनाल में खुशी का माहौल

