जयपुर। बीकानेर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा मानेसर प्रकरण को भूलने और पार्टी में गुटबाजी न होने की बात कहने के बाद प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। नागौर से सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने गहलोत पर बड़ा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ मिलकर राजस्थान को लूटने का काम किया।
बेनीवाल ने कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी गहलोत के पुराने ढर्रे पर ही चल रहे हैं। गहलोत शासनकाल के कई अफसर आज भी प्रमुख पदों पर कायम हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता सचिन पायलट पर भी तंज कसते हुए कहा कि पायलट इसलिए चुप हैं क्योंकि वे केंद्रीय गृहमंत्री के करीबी माने जाते हैं।