मुंबई। मुंबई हमले की आज 17वीं बरसी है। इस मौके पर दुनिया भर के नेता और राजनयिक मुंबई हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। भारत में इस्राइली राजदूत रुवेन अजार ने भी मुंबई हमले के पीड़ितों को याद किया और साथ ही आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को इस्राइली समर्थन की बात दोहराई। उन्होंने ये भी कहा कि मुंबई हमला सिर्फ मुंबई पर नहीं बल्कि पूरी मानवता पर हमला था।
‘इस्राइल इस दर्द को समझता है’
इस्राइली राजदूत ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि ‘आज भारत दर्दनाक मुंबई हमले की बरसी मना रहा है। इस्राइल के लोग भारत के साथ हैं। मुंबई हमला सिर्फ मुंबई नहीं बल्कि पूरी मानवता पर हमला था। इस हमले में हर वर्ग, हर राष्ट्रीयता और हर धर्म को मानने वाले लोगों को निशाना बनाया गया। इस्राइल दुर्भाग्य से इस दर्द को समझता है।