इसी क्रम में शहर विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ द्वारा मतदाताओं से गणना प्रपत्र प्राप्त कर उनका डिजिटाइजेशन कार्य संचालित है। पुनरीक्षण के दौरान यह गंभीर तथ्य संज्ञान में आया है कि एक मतदाता वर्तमान में दुबई में निवासरत हैं। इसी तरह एक अन्य मतदाता जो कि वर्तमान में कुवैत में निवासरत है, के नाम से गणना प्रपत्र भरे गए हैं।
उन्होंने मतदाताओं से कहा है कि यदि किसी मतदाता का नाम दो स्थानों पर दर्ज है, तो वह केवल उसी स्थान से गणना प्रपत्र भरे जहां वह वास्तव में निवास करता है। निवास स्थान के अतिरिक्त किसी अन्य स्थान से प्रपत्र भरना, तथ्य छिपाना, गलत जानकारी देना अथवा दोहरी प्रविष्टि बनाए रखना भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत दंडनीय अपराध है।
ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियम-संगत कठोर कार्रवाई अनिवार्य रूप से की जाएगी। निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने हेतु सभी मतदाताओं से अनुरोध है कि वे अपनी जानकारी पूर्णतया सत्य, सटीक और अद्यतन ही उपलब्ध कराएं।
डीएम ने बताया कि जनपद में अब तक 96.5 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण पूरा किया जा चुका है। उन्होंने निर्देश दिया कि 11 दिसंबर तक यह कार्य पूर्ण कर लिया जाए। 16 दिसंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची का के बाद सी कैटेगरी में शामिल लोगों को नोटिस जारी किए जाएंगे।प्रशिक्षण के दौरान गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया, मतदाता विवरण सत्यापन तथा डेटा मिलान संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई।