कर्नाटक। कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने सोमवार को कांग्रेस नेता नवजोत कौर सिद्धू पर पलटवार किया है। शिवकुमार ने ‘मुख्यमंत्री पद के लिए 500 करोड़ रुपये’ वाली टिप्पणी को लेकर उन्हें ‘मानसिक अस्पताल’ में भर्ती होने की सलाह दी।
उन्होंने आगे कहा कि उनके पास किसी पार्टी को देने के लिए पैसे नहीं हैं, लेकिन वह पंजाब को ‘स्वर्ण राज्य’ में बदल में सकते हैं। उन्होंने शनिवार को कहा, हम हमेशा पंजाब और पंजाबियत की बात करते हैं.. .लेकिन हमारे पास पांच सौ करोड़ रुपये नहीं है, जिन्हें हम मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने के लिए दे सकें। यह बात उन्होंने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात के बाद पत्रकारों से कही।
जब उनसे पूछा गया कि क्या किसी ने उनसे पैसे की मांग की, तो उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है, लेकिन जो पांच सौ करोड़ रुपये का सूटकेस देता है, वही मुख्यमंत्री बनता है। उन्होंने बाद में कहा कि उनके सीधे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया।

