हैदराबाद। केंद्रीय मंत्री बी. संजय कुमार ने सोमवार को कांग्रेस के कथित ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को तेलंगाना और कर्नाटक में सत्ता छोड़कर मिसाल कायम करनी चाहिए, क्योंकि दोनों दक्षिणी राज्यों की सरकारें उसी चुनाव आयोग के तहत बनी थीं।
संजय कुमार ने एक्स पर लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को हराने के लिए ‘सत्य’ का आह्वान करते हुए (कांग्रेस नेता) राहुल गांधी ने अपना पूरा ‘असत्य’ पर आधारित तर्क दिया, जिसने देश को गुमराह किया। भाजपा नेता ने आगे कहा कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने उर्जा को ‘शक्ति’ के रूप में वर्णित किया, जो सभ्य भाषा में कहा है, लेकिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसे केवल सत्ता के रूप में देखा।
उन्होंने कहा, अगर कांग्रेस वाकई मानती है कि चतुनाव में धांधली हुई है, तो उसे तेलंगाना और कर्नाटक में सत्ता छोड़कर मिसाल कायम करनी चाहिए। ये दोनों सरकारें उसी चुनाव आयोग, उसी मतदाता सूची और उसी संविधान के तहत बनी हैं। आप जीतने पर लोकतंत्र का जश्न नहीं मना सकते और हारने पर वोट चोरी का रोना नहीं रो सकते। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पहले गलत तरीके से डर फैलाया कि आरक्षण समाप्त हो जाएगा और अब यह एक और झूठ फैला रही है कि मतदाता सत्यापन से आधार, राशन कार्ड, जमीन या संपत्ति चली जाएगी। यह जानबूझकर डराने वाली राजनीति है।

