नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा ने एक साक्षात्कार में देश के मौजूदा हालात पर खुलकर अपनी बात रखी। क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रार्थना की है कि पूरे देश में भाईचारा बना रहे और समाज में सौहार्द कायम हो। वाड्रा ने कहा कि उनका पूरा ध्यान स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। इसी सोच के साथ वे बच्चों से मिले, जिन्होंने उन्हें कैरल के गीत सुनाए और अपने स्कूल व भविष्य के सपनों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बच्चे आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें एहसास है कि देश में बेरोजगारी एक बड़ी चुनौती बन चुकी है और शिक्षा ही उन्हें बेहतर भविष्य की उम्मीद देती है।
प्रियंका गांधी को PM उम्मीदवार बनाने की मांग
कांग्रेस के लोकसभा सांसद इमरान मसूद द्वारा प्रियंका गांधी वाड्रा को प्रधानमंत्री पद का संभावित उम्मीदवार बताए जाने पर उनके पति और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग वर्गों से ऐसी उम्मीदें और मांगें आना स्वाभाविक है। उन्होंने खुद के राजनीति में आने के सवाल पर कहा कि लोगों की ओर से ऐसी मांगें जरूर आती हैं, लेकिन फिलहाल सबसे जरूरी है कि असल मुद्दों पर ध्यान दिया जाए।