तंजानिया : तंजानिया में अफ्रीका के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट किलिमंजारो पर एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच लोगों की मौत हो गई है। यह दुर्घटना बुधवार शाम को पर्यटकों के बीच सबसे लोकप्रिय पर्वतारोहण मार्गों में से एक पर हुई। इसे पुलिस ने पहाड़ पर फंसे मरीजों को निकालने के लिए एक बचाव अभियान बताया।
पुलिस के मुताबिक मृतकों में किलिमंजारो से चिकित्सा सहायता के लिए निकाले गए दो विदेशी नागरिक शामिल थे। इस दुर्घटना में एक स्थानीय डॉक्टर, एक टूर गाइड और एक पायलट की भी मौत हो गई।
बचाव अभियान के दौरान हुआ हेलीकॉप्टर क्रैश
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना पर्वत के बाराफू कैंप और किबो शिखर के बीच 4,000 मीटर (13,100 फीट) से ज्यादा की ऊंचाई पर हुई। पुलिस ने बताया कि दो विदेशी नागरिकों को बचाने के लिए चलाए गए बचाव अभियान के दौरान ये हेलीकॉप्टर हादसा हुआ।

किलिमंजारो क्षेत्रीय पुलिस कमांडर साइमन माइग्वा ने पत्रकारों को बताया कि विमान किलिमंजारो एविएशन कंपनी का था, जो अन्य सेवाओं के साथ-साथ चिकित्सा निकासी सेवाएं भी प्रदान करती है। कंपनी की ओर से अभी तक दुर्घटना पर कोई बयाव जारी नहीं किया गया है।
पुलिस कर रही दुर्घटना की वजहों की जांच
पुलिस ने कहा कि हादसे के बारे में और जानकारी सामने आने के बाद लोगों को सूचित किया जाएगा। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना की वजहों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। एक पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है।बुधवार शाम को किलिमंजारो पर्वत पर हुआ हादसा चौंकाने वाला है। दरअसल, किलिमंजारो पर्वत पर आमतौर पर बहुत ही कम विमान दुर्घटनाएं होती हैं। यहां पर नवंबर 2008 में विमान हादसा हुआ था, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी।