Ishaan Khatter: फिल्म ‘होमबाउंड’ से चर्चा में आए ईशान खट्टर ने 2025 को एक यादगार साल बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पिछले साल की कुछ झलकियां दिखाई हैं। इसमें उन्होंने पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों तरह की झांकियां दिखाई हैं। इसके साथ उन्होंने एक बेहतरीन पोस्ट लिखी है। पोस्ट में उन्होंने अपने फैंस का आभार जताया है।
अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ईशान खट्टर ने पिछले साल की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। उनका सबसे यादगार पल उनकी फिल्म ‘होमबाउंड’ का ऑस्कर में पहुंचना था। तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘यह साल कितना शानदार रहा। मैंने इसे 20 स्लाइड्स में समेटने की कोशिश की लेकिन नहीं कर पाया। आप सभी के अविश्वसनीय प्यार के लिए धन्य और आभारी हूं। तहे दिल से शुक्रिया। अब अपने अंदर बहुत जोश के साथ आगे बढ़ रहा हूं। मेरे पास देने के लिए बहुत कुछ है। चलो 2026 में चलते हैं। मैं तैयार हूं।’
सेलेब्स ने किए कमेंट
ईशान खट्टर की पोस्ट को कई लोगों ने लाइक किया और इस पर कमेंट किया है। मृणाल ठाकुर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है ‘आप पर गर्व है।’ फिल्म निर्माता निखिल तनेजा ने कमेंट बॉक्स में दिल वाला इमोजी पोस्ट किया है। एक यूजर ने लिखा है ‘आप सबसे अच्छे हैं। हमें आपसे प्यार है।

ईशान खट्टर का काम
ईशान खट्टर ने 2017 में ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। उन्होंने ‘धड़क’ (2018) से बॉलीवुड में डेब्यू किया। आखिरी बार उन्हें फिल्म ‘होमबाउंड’ (2025) में देखा गया। इस फिल्म को 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।