यूक्रेन। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने अपने नए साल के संबोधन में कहा कि यूक्रेन युद्ध खत्म करना चाहता है, लेकिन वे ऐसा कोई भी शांति समझौते को स्वीकार नहीं करेंगे जो उसकी संप्रभुता को कमजोर करे। उन्होंने जोर देकर कहा कि वे किसी भी ऐसे समझौते को अस्वीकार कर देंगे जिसे वे कमजोर या कम समय तक चलने वाला मानते हैं।
समझौता अंतिम चरण में
राष्ट्रपति ने बताया कि संयुक्त राज्य अमेरिका के नेतृत्व में हाल के राजनयिक प्रयासों से बातचीत अंतिम चरण में पहुंच गई है। इसमें पिछले सप्ताह फ्लोरिडा में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ हुई बातचीत भी शामिल है। उन्होंने कहा, “शांति समझौता 90 प्रतिशत तैयार है केवल 10 प्रतिशत बाकी है। उस 10 प्रतिशत में सब कुछ शामिल है। यही वह हिस्सा है जो शांति, यूक्रेन और यूरोप का भविष्य तय करेगा।”
यह संबोधन ऐसे समय आया है जब संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके सहयोगियों ने एक समझौते की दिशा में प्रयास तेज कर दिए हैं। रूस अभी भी यूक्रेन के लगभग 20 प्रतिशत भूभाग पर नियंत्रण बनाए हुए है और किसी भी समझौते के हिस्से के तौर पर पूर्वी डोनबास क्षेत्र पर पूरा कंट्रोल चाहता है।

