Assam: असम में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसी बीच कांग्रेस के पूर्व राज्य पार्टी अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने आरोप लगाया है कि संयुक्त सचिव पंकज सैकिया ने उनके बारे में मीडिया में कथित तौर पर अनुचित टिप्पणी की। उन्होंने संयुक्त सचिव पंकज सैकिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
मीडिया में की अनुचित टिप्पणी पार्टी की असम इकाई के महासचिव (संगठन) बिपुल गोगोई ने गुरुवार को जारी नोटिस में सैकिया से 24 घंटे के भीतर अपना जवाब देने को कहा है। शुक्रवार को मीडिया के साथ साझा किए गए नोटिस में कहा गया है, “असम पीसीसी के माननीय अध्यक्ष गौरव गोगोई के संज्ञान में आया है कि आपने पूर्व पीसीसी अध्यक्ष और अभियान समिति के अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा से संबंधित मामलों पर मीडिया में अनुचित टिप्पणी की है।”

