Kerala : केरल पुलिस ने कथित सीएसआर फंड घोटाले में भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ए एन राधाकृष्णन समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात का मामला दर्ज किया गया है।यह घोटाला सीएसआर फंड का इस्तेमाल करके लोगों को आधे दाम पर स्कूटर और लैपटॉप देने का झूठा वादा करके कथित तौर पर धोखा देने से जुड़ा है। इस मामले में, एक महिला की शिकायत पर भाजपा नेता ए एन राधाकृष्णन समेत चार लोगों के खिलाफ IPC की धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात), 420 (धोखाधड़ी) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत प्रथामिकी दर्ज की गई है। महिला ने शिकायत में कहा है कि उससे 63,500 रुपये लेने के बाद भी स्कूटर नहीं दिया गया।

