राष्ट्रपति भवन के अनुसार, राष्ट्रपति मंगलवार को मुंबई स्थित लोकभवन में पीडी हिंदुजा अस्पताल के राष्ट्रव्यापी अभियान ‘सेविंग लाइव्स एंड बिल्डिंग अ हेल्दीयर भारत’ का उद्घाटन करेंगी। इस का उद्देश्य देशभर में स्वास्थ्य जागरूकता और बेहतर चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ावा देना है।वहीं, बुधवार को वे बुलढाणा जिले के शेगांव में आयोजित ‘राष्ट्रीय आरोग्य मेला 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इसके बाद नागपुर में ब्रह्माकुमारीज के ‘एकता और विश्वास के माध्यम से महाराष्ट्र का स्वर्णिम युग’ कार्यक्रम के राज्यस्तरीय शुभारंभ समारोह में भी भाग लेंगी।
झारखंड का दौरा
इसके बाद राष्ट्रपति 26 फरवरी को झारखंड के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे जमशेदपुर में श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक चैरिटेबल सेंटर ट्रस्ट के श्री जगन्नाथ मंदिर के भूमि पूजन समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद वह जमशेदपुर के मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज का भी दौरा करेंगी।
राजस्थान का दौरा
दौरे के अंतिम दिन यानी की 27 फरवरी को राष्ट्रपति राजस्थान के दौरे पर रहेंगी। वे पोखरण में आयोजित ‘एक्स वायुशक्ति’ सैन्य अभ्यास का अवलोकन करेंगी। यह अभ्यास भारतीय वायु सेना की मारक क्षमता और परिचालन कौशल का प्रदर्शन करता है।