मथुरा : तीन मार्च को पड़ने वाले चंद्रग्रहण के चलते ठाकुर श्री बांकेबिहारी जी महाराज मंदिर में दर्शन व्यवस्था में विशेष परिवर्तन किया गया है। ग्रहण के प्रभाव को देखते हुए मंदिर के कपाट सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक समय तक बंद रहेंगे और श्रद्धालुओं को केवल निर्धारित समय पर ही दर्शन का अवसर मिलेगा।मंदिर प्रशासन द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार प्रातःकालीन दर्शन सीमित अवधि के लिए खुलेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः राजभोग सेवा के अंतर्गत सेवायत का निज मंदिर में प्रवेश 05:15 बजे होगा तथा 06:15 बजे दर्शन खुलेंगे। इसके बाद श्रृंगार आरती 06:25 बजे सम्पन्न होगी और 06:30 बजे छींटा देकर दर्शन बंद कर दिए जाएंगे।

