नई दिल्लीः कांग्रेस ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की ”टार्गेटेड हत्या” की साफ शब्दों में निंदा की है। पार्टी ने रविवार को कहा कि किसी भी बाहरी शक्ति को सत्ता परिवर्तन कराने का अधिकार नहीं है।
अमेरिका-इजरायल अटैक की निंदा की
कांग्रेस ने कहा कि ऐसी कार्रवाइयां साम्राज्यवाद के समान हैं और वे नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के अनुरूप नहीं हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि उनकी पार्टी बार बार ये बात कहती है कि प्रत्येक देश के नागरिकों को अपना राजनीतिक भविष्य तय करने का अधिकार है।खरगे ने एक बयान में कहा, ”भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) युद्ध की औपचारिक रूप से घोषणा किए बिना एक सैन्य हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अली हुसैनी खामेनेई की टार्गेटेड हत्या किए जाने की स्पष्ट रूप से निंदा करती है।”

