नई दिल्ली : दशकों से जारी द्रमुक बनाम अन्नाद्रमुक की जंग के बीच नई पार्टियों के उदय ने तमिलनाडु की सियासत में संभावनाओं का बीज बोया है। पहले ही 8 दलों के गठबंधन का नेतृत्व कर रहे द्रमुक प्रमुख और सीएम एमके स्टालिन ने अन्नाद्रमुक से जुड़े पूर्व सीएम पन्नीर सेल्वम को पार्टी में शामिल करने के अलावा डीएमडीके से हाथ मिलाकर विपक्ष को करारा झटका दिया है। हालांकि सर्वाधिक चर्चा अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कषगम (टीवीके) की हैं। भाजपा ने विजय को 80 सीटें और डिप्टी सीएम पद का प्रस्ताव दिया है। हालांकि इस प्रस्ताव पर टीवीके में आम राय नहीं है।
पिछला चुनाव-2021 : कुल सीट 234
पार्टी सीट वोट%
डीएमके 159 37.7
एआईएडीएमके 75 33.3
चुनाव आयोग ने तमिलनाडु की 234 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। राज्य में 23 अप्रैल को वोटिंग होगी, जबकि 4 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे। तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। राज्य में पिछली बार चुनाव 6 अप्रैल 2021 को कराए गए थे।

