अमेठी : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को मुसाफिरखाना में भाजपा सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा। एक दिवसीय दौरे पर सुल्तानपुर जाते समय उन्होंने महिला आरक्षण, महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था जैसे विषयों पर सवाल उठाए।
उन्होंने आर्थिक मुद्दों पर भी बात रखी। महंगाई और बेरोजगारी में बढ़ोतरी का जिक्र किया। नोटबंदी के बाद भ्रष्टाचार बढ़ने का आरोप लगाया। पत्रकारों पर कार्रवाई का भी उल्लेख किया। नोएडा में श्रमिकों के विरोध का हवाला देते हुए कहा कि श्रमिकों की मांगों पर ध्यान देना जरूरी है।
इस दौरान मुसाफिरखाना स्थित छाया पब्लिक स्कूल के सामने उनका स्वागत किया गया। सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव समर्थकों के साथ मौजूद रहे। अखिलेश यादव ने वाहन रोककर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और उनसे बातचीत की। स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनके समाधान का भरोसा दिया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन स्तर पर सक्रिय रहने का आह्वान किया और 2027 विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत बनाने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान जयसिंह प्रताप यादव ने भादर ब्लॉक में अंबेडकर प्रतिमा हटाए जाने का मुद्दा भी उठाया। इस मौके पर कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता उपस्थित

