नई दिल्ली: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल समेत देश के पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश बीजेपी पर हमलावर हैं। अब उनका एक वीडियो सामने आया है, जहां पर जुबानी बीजेपी पर हमला बोल रहे थे, इस दौरान उनकी जुबान फिसल गई और उन्होंने कह दिया कि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में बीजेपी की जीत होने वाली है। अब इस पर बीजेपी जयराम रमेश की चुटकी ली है।
गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने जयराम रमेश का एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो कांग्रेस महासचिव एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में चुनाव चल रहा है, बीजेपी की जीत निश्चित होने वाली है।’इस पर शहजाद पूनावाला ने चुटकी लेते हुए कहा, जयराम रमेश का कांग्रेस में जासूस के रूप में पहला दिन है।
पवन खेड़ा पर शहजाद पूनावावाल ने लगाए आरोप
- बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पवन खेड़ा पर हमला किया। उन्होंने कहा कि खेड़ा को उच्चतम न्यायालय से करारा झटका लगा है और आरोप लगाया कि उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और उनकी पत्नी को निशाना बनाकर राजनीतिक रूप से प्रेरित अभियान चलाया था।
- पूनावाला ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘सत्य की जीत हुई। पवन खेड़ा ने झूठे दावे किए और असम के बेटे-बेटी के खिलाफ पाकिस्तान प्रायोजित अभियान को अंजाम दिया। अब वह भगोड़े की तरह छिपे हुए हैं।’
- उन्होंने कहा, ‘पवन खेड़ा को उच्चतम न्यायालय से करारा झटका लगा है…लेकिन एक बात स्पष्ट है: खेड़ा ने पाकिस्तान और राहुल गांधी के इशारे पर असम के मुख्यमंत्री और असम की बेटी को निशाना बनाने की सुपारी ली थी।’
- उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शर्मा की ‘राजनीतिक हत्या’ के इरादे से फर्जी कंपनियां बनाई गईं। भाजपा नेता ने कहा, ‘‘फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया। सिर्फ एक बार नहीं, बल्कि दो बार; दो फर्जी कंपनियां बनाई गईं और झूठे आरोप लगाए गए। यह सब गौरव गोगोई और उनके परिवार के कथित पाकिस्तानी संबंधों, जिसमें आईएसआई से जुड़े लिंक भी शामिल हैं, के कारण किया गया।

