पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान चुपके से हिंसा से जूझते उत्तर अफ्रीका के देश सूडान में 14 हजार करोड़ रुपए से भी अधिक के हथियार और फाइटर जेट बेचने की फिराक में था लेकिन उसके मंसूबे पर पानी फिर गया है. पाकिस्तान को मजबूरन इस डील को रोकना पड़ा है क्योंकि सऊदी अरब ने उसे इस समझौते को खत्म करने को कहा और यह भी कहा कि वह इस खरीद के लिए पैसा नहीं देगा. यह रिपोर्ट न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने पाकिस्तान के दो सुरक्षा सूत्रों और एक राजनयिक सूत्र के हवाले से छापी है.
सtडान में है दुनिया का सबसे बड़ा मानवीय संकट लेकिन वहां हथियार बेचने की कोशिश
सूडान की सेना और पैरामिलिट्री रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) के बीच चल रहा संघर्ष लगभग तीन साल से दुनिया का सबसे बड़ा मानवीय संकट बना हुआ है. यह यह टकराव विदेशी देशों के हितों की टक्कर का केंद्र बन गया है और लाल सागर के किनारे बसे इस बड़े सोना उत्पादक देश के टूटने का खतरा पैदा कर रहा है.
अनुसार सबसे पहले उसने जनवरी में बताया था कि पाकिस्तान की यह डील अंतिम चरण में थी और इसे सऊदी अरब ने ही करवाया था. लेकिन उस समय यह नहीं बताया गया था कि पैसे कहां से आएंगे. यह डील उन कई डिफेंस डील में से एक थी, जिन पर पाकिस्तान की सेना काम कर रही थी.
इस रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के एक सुरक्षा सूत्र ने कहा कि सऊदी अरब ने संकेत दिया है कि पाकिस्तान को यह सौदा खत्म कर देना चाहिए, क्योंकि उसने इसे फाइनेंस करने का फैसला वापस ले लिया है. यानी वो सुडान को पैसे नहीं देगा जिसकी मदद से वह पाकिस्तानी हथियार खरीद सके. अब सवाल कि सऊदी ने यह फैसला क्यों लिया. एक सूत्र ने यह बताया कि कुछ पश्चिमी देशों ने सऊदी अरब को सलाह दी थी कि वह अफ्रीका में होने वाले “प्रॉक्सी युद्धों” से दूर रहे.

