Anant Singh on Pappu Yadav : पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव महिलाओं को लेकर दिए विवादित बयान पर घिरे हुए हैं. उन्होंने कहा था कि 90 फीसदी महिलाएं किसी नेता के कमरे में जाए बिना राजनीति नहीं कर सकतीं. अब इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मोकामा से जेडीयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने विवादित बयान दे दिया. उन्होंने कहा कि ‘पहले पप्पू यादव अपनी पत्नी के न पूछेअ.’
अनंत सिंह ने कहा, “पप्पू यादव पागल हो गया है. अपना पत्नी कहां है पप्पू यादव के? जब महिला खटिए पर सूतता है जो नेतागिरी में जाता है तो पप्पू यादव के पहले पत्नी गेल है. जो कुल महिला को कह रहा है तो पहले अपनी पत्नी के न पूछेअ. ओकर पत्नी महिला है न? पहले अपना पत्नी के पूछे फिर दोसर महिला के बारे में बोले.”
वहीं निशांत कुमार की बिहार यात्रा पर उन्होंने कहा, “बढ़िया बात है. घूमेंगे तभिए न काम धाम देखेंगे कि कहां कम बेसी है. तब काम कुल होगा. घूमला से न पता लगेगा कि क्या कहां करना है.”
राहुल गांधी कह रहे हैं कि नीतीश कुमार पर दबाव बनाया गया, इस पर अनंत सिंह ने कहा, “विरोधी क्या बोलेंगे? ये कुल बात गलत है.”
श्रवण कुमार को विधायक दल का नेता चुने जाने पर उन्होंने कहा, “बढ़िया बात है. श्रवण जी शुरू से पार्टी में हैं. वो लायक हैं. जेडीयू को आगे बढ़ाबेंगे. बहुत मेहनत करे वाला आदमी हैं.”

