नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बिहार के पूर्णिया से लोकसभा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को राहत देते हुए उन्हें पटना हाई कोर्ट का रुख करने की अनुमति दे दी। सांसद ने अपनी सुरक्षा को ‘Y’ से बढ़ाकर ‘Z’ श्रेणी में अपग्रेड करने की मांग की है।
सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
सुनवाई के दौरान पीठ ने सवाल किया, क्या आपको ‘Z’ कैटेगरी सुरक्षा की जरूरत है? इस पर वकील ने कहा कि सांसद को लगातार धमकियां मिल रही हैं और पहले दी गई ‘Y प्लस’ सुरक्षा भी केवल कागजों में ही थी। पीठ ने यह भी पूछा कि क्या सांसद के पास निजी सुरक्षा गार्ड हैं, जिस पर जवाब मिला कि उनके पास कोई निजी सुरक्षा नहीं है।
कोर्ट का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि वह इस मामले में सीधे हस्तक्षेप नहीं करेगा, लेकिन उसे भरोसा है कि हाईकोर्ट याचिका को सूचीबद्ध कर उचित आदेश पारित करेगा।
सुरक्षा श्रेणियां क्या हैं?
भारत में वीआईपी सुरक्षा का स्तर Z+ (ASL) से शुरू होकर Z+, Z, Y+, Y और X तक होता है।
- Y श्रेणी में आमतौर पर 11 सुरक्षाकर्मी तैनात होते हैं।
- Z श्रेणी में करीब 22 सुरक्षाकर्मी दिए जाते हैं।

