रोम : इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने हिंदी की कहावत का इस्तेमाल किया। मेलोनी ने अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी की यात्रा और भारत-इटली संबंधों का जिक्र करते हुए कहा-‘परिश्रम ही सफलता की कुंजी है’। इतालवी प्रधानमंत्री मेलोनी ने कहा, आपकी यह यात्रा हमारे लिए सम्मान की बात है। यह हमारे देश के साथ संबंधों में एक नया अध्याय खोलती है। आप लंबी साझेदारी की जिस किताब को मजबूत संकल्प के साथ आगे बढ़ा रहे हैं, यह उसका आखिरी पन्ना नहीं होगा। हम अपने काम को सबसे बेहतर तरीके से करने की कोशिश कर रहे हैं।

