Tamil Nadu: तमिलनाडु में एआईएडीएमके (AIADMK) के भीतर चल रही गुटबाजी के खत्म होने को लेकर बुधवार को संकेत मिले हैं। पूर्व मंत्री एस पी वेलुमणि के नेतृत्व में बागी विधायकों ने पार्टी प्रमुख एडप्पादी के पलानीस्वामी से उनके निवास पर मुलाकात की। इस बैठक में सभी विधायकों ने पलानीस्वामी के नेतृत्व पर भरोसा जताया और पार्टी में सुलह की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया।वेलुमणि के साथ लगभग 13 विधायक इस महत्वपूर्ण मुलाकात में शामिल हुए। हालांकि, पूर्व मंत्री सी वी शनमुगम इस बैठक में मौजूद नहीं थे। शनमुगम ने ही वेलुमणि और अन्य विधायकों के साथ मिलकर पहले यह मांग उठाई थी कि पार्टी को टीवीके (TVK) सरकार का समर्थन करना चाहिए। उनकी अनुपस्थिति से राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाएं तेज हो गई हैं।पलानीस्वामी से मिलने के तुरंत बाद वेलुमणि और उनके समर्थक विधायक विधानसभा अध्यक्ष जे सी डी प्रभाकर से मिलने पहुंचे। उनके साथ पूर्व मंत्री डॉ. सी विजयभास्कर और पलानीस्वामी के करीबी नेता एग्री एस एस कृष्णमूर्ति भी मौजूद थे। इन सभी नेताओं ने मिलकर विधानसभा अध्यक्ष को एक औपचारिक पत्र सौंपा।
AIADMK में एकता की कोशिश, वेलुमणि गुट ने पलानीस्वामी से की बातचीत
Related Posts
Comments are closed.

