कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के नासिक में आयोजित कांग्रेस के दस दिवसीय जिला अध्यक्ष प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पार्टी नेताओं से कांग्रेस की विचारधारा पर मजबूती से कायम रहने और लोगों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने आदिवासी छात्रों से भी बातचीत की और महाराष्ट्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ कुंभ मेले, किसानों की आत्महत्या, SIR प्रक्रिया और शक्तिपीठ हाईवे के खिलाफ किसानों के आंदोलन समेत कई मुद्दों पर चर्चा की।
जिला कांग्रेस अध्यक्षों के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन के सत्र में शामिल होने पहुंचे गांधी ने प्रतिभागियों को कराटे और जुजुत्सु का डेमो भी दिया। राहुल गांधी खुद मार्शल आर्ट्स में रुचि रखते हैं और इसका प्रशिक्षण ले चुके हैं। कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य आरिफ नसीम खान ने बताया कि राहुल गांधी ने नवनिर्वाचित जिला अध्यक्षों और उनके परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने उन्हें संदेश दिया कि उन्हें कांग्रेस की विचारधारा के साथ मजबूती से खड़े रहना चाहिए और लोगों को न्याय दिलाने के लिए लड़ना चाहिए।
नासिक पहुंचकर वरिष्ठ नेताओं से की मुलाकात
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बुधवार सुबह नासिक पहुंचे। यहां उन्होंने महाराष्ट्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसके बाद प्रशिक्षण शिविर में जाने से पहले उन्होंने आदिवासी छात्रों से भी बातचीत की। कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने बताया कि राहुल गांधी ने जिला अध्यक्षों के साथ करीब दो घंटे तक बातचीत की। इस दौरान उन्होंने जुजुत्सु और कराटे का डेमो भी दिया। पदाधिकारी के मुताबिक, गांधी ने नेताओं से मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनने की बात कही और बताया कि संगठनात्मक जिम्मेदारियों को निभाने के लिए दोनों स्तरों पर मजबूती जरूरी है।

राहुल गांधी के दौरे के खिलाफ महिला नेताओं का विरोध
नासिक की मेयर हिमगौरी अहेर-अडाके के नेतृत्व में भाजपा की अन्य महिला नेताओं और समर्थकों ने राहुल गांधी के दौरे के खिलाफ विरोध मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस पर संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के प्रतिनिधित्व का विरोध करने का आरोप लगाया।

दस दिनों से चल रहा था प्रशिक्षण शिविर
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने बताया कि पिछले दस दिनों से करीब 80 जिला कांग्रेस इकाई अध्यक्ष प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा ले रहे थे।