वाशिंगटन : इस साल 28 फरवरी को शुरू हुए पश्चिम एशिया में संघर्ष थमने का नाम नही ले रहा है। ईरान और अमेरिका-इस्राइल के बीच जारी युद्ध के अलावा अब सऊदी अरब और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच भी तनाव बढ़ गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने अमेरिका से हूतियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने की अपील की है।
मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के अनुसार, अमेरिकी सेंट्रल कमांड के कमांडर एडमिरल ब्रैड कूपर ने रियाद का दौरा किया। उन्होंने वहां तत्काल समन्वय बैठकों में हिस्सा लिया। हालांकि, इस मामले पर अभी तक व्हाइट हाउस या सऊदी अरब की सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
सऊदी अरब ने भी शुरू किए हवाई हमले
हूतियों के हमलों के बाद सऊदी अरब और यमन में उसके सहयोगियों ने हूतियों के खिलाफ हवाई हमले और जमीनी सैन्य अभियान शुरू किए। जवाब में हूतियों ने भी सऊदी अरब पर हमले किए हैं। हाल के हमलों में उन्होंने सऊदी अरब की तेल कंपनी अरामको को भी निशाना बनाया है।

साल 2026 में दोनों पक्षों के बीच बढ़ा यह संघर्ष 2022 में संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता में हुए संघर्षविराम के खत्म होने के बाद का पहला इतना गंभीर तनाव बताया जा रहा है। इस तरह सऊदी अरब और हूतियों के बीच टकराव लगातार बढ़ रहा है, जबकि अमेरिका ने फिलहाल सीधे तौर पर हूतियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने से दूरी बनाए रखी है।