– नाग अश्विन ने किया है कल्कि का निर्देशन
– कल्कि 2898 में अमिताभ बने अश्वत्थामा
– कल्कि फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर जलवा
नई दिल्ली। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी फिल्म कल्कि 2898 एडी इन दिनों चर्चा में है। काफी समय से फिल्म को लेकर बज था। अब मूवी सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और दर्शकों से खूब तारीफें बटोर रही है। फिल्म का कारोबार भी जबरदस्त है।
एक्शन और साई-फाई से भरपूर फिल्म कल्कि 2898 एडी 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। मूवी को दर्शकों और क्रिटिक्स की तरफ से भरपूर प्यार मिल रहा है। पॉजिटिव रिव्यू मिलने के बाद वीकेंड में थिएटर्स एकदम फुल हैं। पहले दिन सेंचुरी मारने वाली प्रभास स्टारर मूवी ने तीसरे दिन भी धांसू कलेक्शन किया है।
कल्कि ने प्रभास की सालार को भी पछाड़ा
आदिपुरुष की फ्लॉप के बाद प्रभास सालार लेकर आये और जमकर कारोबार किया था। अब कल्कि ने अभिनेता की सालार को भी पछाड़ दिया है। नाग अश्विन निर्देशित मूवी ने ओपनिंग डे पर सालार से ज्यादा कारोबार किया है। सालार ने जहां 90 करोड़ से खाता खोला था, वहीं कल्कि ने 95 करोड़ का बिजनेस किया। दूसरे दिन का बिजनेस भी शानदार था। शनिवार के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गये हैं।
तीन दिन में कल्कि का कहर
गुरुवार और शुक्रवार को शानदार बिजनेस करने के बाद प्रभास स्टारर मूवी कल्कि 2898 एडी का वीकेंड भी गुलजार हो गया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म ने शनिवार को अभी ही हाफ सेंचुरी मार ली है। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, कल्कि का शुरुआती कलेक्शन 49.55 करोड़ हो गया है। मात्र तीन दिन में फिल्म ने 200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। पहले दिन 95 करोड़ और दूसरे दिन मूवी ने 57 करोड़ कमाये थे।
कल्कि की स्टार कास्ट
पैन इंडिया फिल्म कल्कि 2898 एडी में एक से बढ़कर एक सितारों ने अहम भूमिका निभाई है। मूवी में प्रभास ने डबल रोल निभाया है। वह भैरव और कर्ण के रूप में दिखाई दिये। इसके अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण, अश्वत्थामा बने अमिताभ बच्चन, कमल हासन, कीर्ति सुरेश, दुलकर सलमान, दिशा पाटनी, शोभना, विजय देवरकोंडा, मृणाल ठाकुर, एसएस राजामौली, राम गोपाल वर्मा समेत कलाकार नजर आये।