Arvind Kejriwal Alleges Home Ministry: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सीधा-सीधा गृह मंत्रालय को निशाने पर ले लिया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई को गृह मंत्रालय का संरक्षण मिल रहा है। दिल्ली विधानसभा में उन्होंने कहा कि दिल्ली केंद्र सरकार से संभल नहीं रही हैं।
गृह मंत्रालय को लिया निशाने पर
अरविंद केजरीवाल ने गृह मंत्री निशाना साधते हुए कहा कि आखिर लॉरेंस बिश्नोई खुलेआम अपराधी गतिविधि कैसे कर पा रहा है? क्या यह संभव है कि उसे सरकार की ओर से समर्थन नहीं मिल रहा हो? उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में जवाब चाहिए। देश में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाते हुए केजरीवाल ने कहा कि ऐसे अपराधी पर लगाम लगना जरूरी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपराधियों पर कार्रवाई करने में नाकाम रही है।
माफिया खुलेआम घूम रहा है
दिल्ली में बढ़ते अपराधों को लेकर भी केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में गैंगस्टर और माफिया खुलेआम अपनी गतिविधियां चला रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि रेप, मर्डर और अन्य गंभीर अपराध गृह मंत्रालय के आवास से कुछ किलोमीटर दूरी पर हो रहे हैं। दिल्ली में गैगवार हो रहा है। फिरौती का कॉल आ रहा है। अरविंद केजरीवाल ने ग्रेटर कैलाश जिम मालिक की हत्या का भी जिक्र किया। इसके अलावा म्यूजिक कंपोजर से फिरौती मांगने की घटना का भी जिक्र किया।