Maharashtra CM Oath Ceremony: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रुप देवेंद्र फडणवीस ने शपथ ली। इसी के साथ वह तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बनें। इसके साथ ही एकनाथ शिंदें और अजित पवार ने भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान मंच पर पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डी, शिवराज सिंह मौजूद थे। बता दें कि शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन आजाद मैदान में हुआ।
इसके अलावा योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए के तमाम नेता मौजूद थे। वहीं, बॉलीवुड से सलामन खान, शाहरुख खान, रणवीर कपूर और रणबीर सिंह पहुंचे हुए थे। शपथ ग्रहण समारोह में बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने भी शिरकत की।
तीसरी बार मुख्यमंत्री बने देवेंद्र
इसी के साथ देवेंद्र फडणवीस को तीसरी बार राज्य की कमान मिली है। सबसे पहले उन्होंने 2014 में राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। उस वक्त भाजपा के साथ शिवसेना( उद्धव गुट) का गठबंधन है। हालांकि, 2019 के विधानसभा में भाजपा और शिवसेना( उद्धव गुट) का गठबंधन लेकिन चुनाव के बाद सीएम पद पर बात नहीं बनने के बाद गठबंधन टूट गया था। जिसके बाद शिवसेना( उद्धव गुट) ने कांग्रेस और शरद गुट के साथ मिलकर सरकार बनाई खी और उद्धव गुट मुख्यमंत्री बन थे।
खत्म हुआ सियासी स्सपेंस
देवेंद्र फडणवीस के सीएम बनते ही राज्य में चल रहा सियासी स्सपेंस खत्म हो गया है। इससे पहले नतीजे आने के 12 दिन बात तक सीएम पद को लेकर गहमागहमी चल रही थी। हालांकिं, अब देखना दिलचस्प होगा कि शिंदे गुट को कौन सा मंत्रालय मिलता है। इसके अलावा अजित पवार को क्या जिम्मेदारी दी जाती है। बता दें कि सीएम पद से पीछे हटने के बाद शिंदे गुट की तरफ से लगातार गृह मंत्रालय की मांग की जा रही थी।