Farmer Protest News: किसानों के दिल्ली कूच को लेकर दिल्ली पुलिस सतर्क हो गई है। टिकरी बॉर्डर पर किसानों को रोकने के लिए पुलिस पुख्ता इंतजाम कर रही है। बॉर्डर की सुरक्षा बढ़ाने के साथ साथ शनिवार को यहां कंटेनर मंगवा लिए गए हैं। यहां पर आरएएफ के जवान भी तैनात कर दिए गए हैं। बॉर्डर पर पुलिस के लिए तंबुओं को लगाने का काम जारी है।
#WATCH | Morning visuals from the Haryana-Punjab Shambhu Border where the farmers are protesting over various demands. A 'Jattha' of 101 farmers will march towards Delhi today at 12 noon according to farmer leader Sarwan Singh Pandher pic.twitter.com/NG9VfXL6cg
— ANI (@ANI) December 8, 2024
पंजाब-हरियाणा बॉर्डर से किसानों के शुक्रवार को दिल्ली कूच न करने के एलान के बावजूद बाहरी जिला पुलिस बॉर्डर पर सुरक्षा पुख्ता करने में जुटी हुई है। बृहस्पतिवार रात को पुलिस ने बॉर्डर पर कंटेनर और बैरिकेड मंगवा लिए थे। शुक्रवार देर रात और कंटेनर मंगवा लिए गए। अब तक पुलिस ने करीब एक दर्जन कंटेनर को रखवा दिया है।
पुलिस बॉर्डर की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए दिल्ली पुलिस के साथ-साथ अर्धसैनिक बल को भी यहां तैनात कर रही है। शुक्रवार को टिकरी बॉर्डर पर अर्धसैनिक बल के जवानों को बुला लिया गया था। शनिवार को आरपीएफ की भी यहां तैनाती कर दी गई है। शनिवार को यहां पुलिसकर्मियों के रहने के लिए तंबू लगाने का काम शुरू कर दिया गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली पुलिस किसानों को रोकने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है। हालांकि पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था से हरियाणा से आने-जाने वाले वाहन चालकों को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हो रही है। शनिवार को बॉर्डर पर हालात सामान्य रहे।
हरियाणा-पंजाब से लोग टिकरी बॉर्डर से दिल्ली में करते हैं प्रवेश
हरियाणा के बहादुरगढ़, रोहतक, भिवानी व पंजाब से लोग टिकरी बॉर्डर के जरिये दिल्ली में प्रवेश करते हैं। साथ ही हरियाणा में कई फैक्टरियां हैं, जिसमें दिल्ली में रहने वाले लोग काम करने के लिए जाते हैं। टिकरी बॉर्डर के बंद होने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बॉर्डर से सटे दिल्ली में रहने वाले लोग अपने मवेशियों का चारा भी हरियाणा से मंगवाते हैं। डेयरी संचालकों का कहना है कि बॉर्डर बंद होने की स्थिति में उन लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।