Mahila Samman Yojana: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025से पहले, आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की महिलाओं के लिए ‘महिला सम्मान योजना’ की घोषणा की है। इस योजना के तहत, सरकार पात्र महिलाओं के खाते में हर महीने 1000रुपये ट्रांसफर करेगी। इसके बाद, चुनाव के बाद इस राशि को बढ़ाकर 2100रुपये प्रति माह किया जाएगा। योजना को दिल्ली कैबिनेट ने आज मंजूरी दी। इसके बाद, केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के कार्यालय में इसका ऐलान किया।
अरविंद केजरीवाल ने कहा, “हमने वादा किया था कि महिलाओं को हर महीने 1000रुपये मिलेंगे, और आज यह मंजूरी मिल गई है। 13दिसंबर से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा, और फिर महिलाओं के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर होने लगेंगे।”
योजना के तहत पात्रता और शर्तें
महिला सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए कुछ शर्तें तय की गई हैं। महिलाओं को दिल्ली का आधिकारिक वोटर होना चाहिए। उनकी वार्षिक आय 2.5लाख रुपये तक होनी चाहिए। इसके अलावा, महिला के नाम पर कोई चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए। योजना का लाभ 18से 60साल तक की महिलाओं को मिलेगा।
दिल्ली में 38लाख महिलाएं होंगी पात्र
दिल्ली में कुल 67लाख महिलाएं हैं, जिनमें से लगभग 38लाख महिलाएं इस योजना के लिए पात्र होंगी। इस योजना के लागू होने से दिल्ली सरकार को लगभग 4000करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च उठाना होगा।