कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के शाहदत को समर्पित राज्य स्तरीय वीर बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी में मुख्य रूप से शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस मौके परप्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली,पूर्वमंत्री सुभाष सुधा,सहित भाजपा कार्यकर्ता व सैंकड़ो की संख्या में सिख समाज के लोगों ने शिरकत की। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने वीर बाल दिवस पर नमन किया और साहिबजादों की शहादत से प्रेरणा लेने की अपील की।
उन्होंने कहा कि देश और धर्म पर कुर्बान होने वाले छोटे साहिबजादों की याद में आयोजित कार्यक्रम में आने का मौका मिला। इन साहिबजादों की शहादत की कहानी को जितनी बार जानने और याद करने से हर बार प्रेरित होंगे। उनका इतिहास और अमरगाथा सुनहरे अक्षरों में लिखा हुआ है। खेलने की छोटी उम्र में इतनी बड़ी कुर्बानी देकर देश कौम और धर्म को बचाने का काम छोटे साहिबजादों ने किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस मनाने का फ़ैंलसा किया था। उन्होंने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के परिवार ने देश धर्म की रक्षा के लिए कुर्बानियां दे दी। इस मौके पर उन्होंने बाबा बंदा सिंह बहादुर की शहादत को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने मुगलो का घमंड तोड़ने का काम किया था।
भाजपा सरकार ने सिख इतिहास को आगे बढ़ाने के लिए काम किया है- सीएम सैनी
पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नरसिंह सैनी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छोटे साहिबजादे की शहादत को समर्पित वीर बाल दिवस मनाने की घोषणा की थी इसी कड़ी में आज यह राजस्थान यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। वहीं उन्होंने कहा कि थानेसर से लेकर यमुनानगर तक मार्ग का नाम बाबा बंदा सिंह बहादुर और पंचकूला से लेकर पोंटा साहिब तक सड़क का नाम गुरु गोविंद सिंह जी के नाम पर रखा गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने सिख इतिहास को आगे बढ़ाने के लिए काम किया है।