Manmohan Singh Death: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनोहन सिंह के निधन से देश में गहरा शोक व्याप्त है। उनके निधन पर कांग्रेस समेत सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। डॉ. मनोहन सिंह के योगदान को याद करते हुए उनके कार्यकाल, आर्थिक नीतियों और प्रधानमंत्री के रूप में किए गए फैसलों की चर्चा की जा रही है।
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने डॉ. मनोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “भारत के महान अर्थशास्त्री और 10साल तक प्रधानमंत्री रहते हुए देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाले डॉ. मनोहन सिंह का निधन अपूरणीय क्षति है।” संजय सिंह ने यह भी कहा कि “इतिहास उन्हें एक महान अर्थशास्त्री और ईमानदार नेता के रूप में हमेशा याद करेगा। मैं अपनी और अपनी पार्टी की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।”
आम आदमी पार्टी ने किया भारत रत्न की मांग
संजय सिंह ने डॉ. मनोहन सिंह को भारत रत्न देने की वकालत की। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, “डॉ. मनोहन सिंह निश्चित रूप से भारत रत्न पाने के योग्य हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में देश की तरक्की के लिए कई अहम कदम उठाए। एक अर्थशास्त्री के रूप में उनकी पहचान पूरी दुनिया में थी और प्रधानमंत्री के रूप में उनका सम्मान भी बहुत था। उन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए।”
अरविंद केजरीवाल ने भी दी श्रद्धांजलि
इससे पहले, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर डॉ. मनोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, “भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनोहन सिंह जी का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी विद्वता और सादगी के गुणों को शब्दों में व्यक्त करना असंभव है। ईश्वर उनकी पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे। उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ॐ शांति।”Manmohan Singh Death:पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनोहन सिंह के निधन से देश में गहरा शोक व्याप्त है। उनके निधन पर कांग्रेस समेत सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। डॉ. मनोहन सिंह के योगदान को याद करते हुए उनके कार्यकाल, आर्थिक नीतियों और प्रधानमंत्री के रूप में किए गए फैसलों की चर्चा की जा रही है।