Bihar BPSC Protest: बिहार में बीपीएससी अभियार्थियों का आंदोलन लगातार जारी है। अब इस आंदोलन में राजनीतिक लोगों की भी एंट्री हो गई है। शुक्रवार को पुर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बिहार बंद का आव्हान किया था। इसी क्रम में आज पप्पू यादव समर्थित छात्र संगठन ने कई जगहों पर रेल रोक कर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन स्थल पर पप्पू यादव भी दिखे। गौरतलब है कि BPSC में धांधली और पेपरलीक का आरोप छात्रों ने लगाया है। छात्रों की मांग है कि आयोग पिछले परिक्षा को रद्द करके फिर से सभी अभियार्थियों के लिए परिक्षा आयोजित करवाए। हालांकि, आयोग ने छात्रों की मांग को नकार दिया है।
पप्पू यादव ने बुलाया बिहार बंद
शुक्रवार को सांसद पप्पू यादव ने कहा, “बिहार और पूरा देश छात्रों को लेकर बहुत चिंतित है। यह लड़ाई सिर्फ BPSC की नहीं है। यह 13 करोड़ लोगों के बच्चों के भविष्य की लड़ाई है। राजनेता, कोचिंग माफिया और अधिकारियों ने मिलकर उनके जीवन को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। 1988 से- 89 से आज तक पेपर लीक का मामला चल रहा है, इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है, हम इस बात को लेकर स्पष्ट हैं कि हमें नए गवर्नर से भी मिलना होगा।”
प्रशांत किशोर भी कर रहे अनशन
गौरतलब है कि जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भी छात्रों के समर्थन में आमरण अनशन कर रहे हैं। वो पटना स्थित गांधी मैदान में गुरुवार शाम को अनशन पर बैठे। पटना पुलिस ने उन्हें गांधी मैदान से गर्दिनी बाग शिफ्ट होने का निर्देश दिया है। साथ ही उनपर FIR भी दर्ज की है। बता दें, पिछले दिनों प्रशांत किशोर तब विवादों में आ गए थे, जब उनके द्वारा बुलाए गए छात्र संसद में आए BPSC अभियार्थियों पर पुलिस ने लाठीबाजी की थी। साथ ही वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया था। राजद ने प्रशांसत किशोर पर आरोप लगाया था कि वो छात्रों को लाठी खाने को छोड़ खुद निकल गए।